रिपोर्टर:-पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड:- एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में घोघरडीहा प्रखंड के बेलहा गांव में शुक्रवार, 13 नवंबर, 2026 को पूर्व विधायक सह वरिष्ठ राजद नेता भरत भूषण मंडल की अध्यक्षता में बिहार के दिग्गज समाजवादी नेता, पूर्व राज्यपाल व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री दिवंगत धनिक लाल मंडल जी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर एक शानदार श्रद्धांजलि सभा तथा समारोह आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है। समारोह में वक्ताओं ने उनके योगदानों को आज चर्चा कर स्मरण किया गया है। बेलहा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कयी विद्वत वक्ताओं ने स्वर्गीय मंडल की की व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। जिसमें राजद से जुड़े कयी नेताओं ने संबोधित किया।बवीता यादव, यदुवंश यादव, पूर्व विधायक , पूर्व विधायक गुलाब यादव, ब्रम्हानंद यादव, रामकुमार यादव सहित सैकड़ों नेता, प्रतिनिधि आज उपस्थित थे।
स्लग —–बिहार में मधुबनी जिले के बेलहा गांव में समाजवादी नेता, पूर्व राज्यपाल व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री दिवंगत धनिक लाल मंडल को तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
News Publisher