दिवाली मिलन समारोह के साथ सदस्यों ने खेलों, मनोरंजन और उपहारों का उठाया भरपूर|

News Publisher  

रिपोर्टर:- राहुलकुमार अग्रवाल, पिंपरी चिंचवाड़ , पुणे – महाराष्ट्र:-आनंद अग्रवाल समाज फेडरेशन एवरग्रीन गोल्डन क्लब का इस वर्ष का चौथा कार्यक्रम ‘डील नो डील’  2026 को कृष्णा पैलेस, पिंपरी में बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिवाली मिलन समारोह का भी सुंदर आयोजन हुआ। क्लब के लगभग 150 सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत चाय-नाश्ते से हुई। इसके पश्चात प्रसिद्ध गेम होस्ट सागर तायल जी ने बेहद मनोरंजक एवं शानदार अंदाज में ‘डील नो डील’ गेम प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने खेल में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया। गेम के दौरान हजारों रुपये के आकर्षक उपहार वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम में हंसी, उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना रहा। इस अवसर पर आगामी केरल यात्रा की जानकारी भी प्रोजेक्टर के माध्यम से टूर आयोजकों द्वारा विस्तार से दी गई। क्लब की यह यात्रा 22 नवंबर से आठ दिनों के लिए प्रस्तावित है। सदस्यों को यात्रा के दौरान दर्शनीय स्थलों, धार्मिक स्थानों एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यात्रा में किन-किन स्थानों का भ्रमण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। दीपावली के शुभ अवसर पर सभी सदस्यों को क्लब की ओर से स्नेह-स्वरूप छोटे-छोटे उपहार भी भेंट किए गए। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गोयल, उपाध्यक्ष श्री विनोद बंसल, सचिव श्री के. एल. बंसल, कोषाध्यक्ष श्री श्याम पातीराम गोयल तथा कोर कमेटी सदस्य श्री मदनलाल अग्रवाल नंदलाल गुप्ता रेशम अग्रवाल नितिन अगरवाल और सुभाष शुक्ला अग्रवाल समाज फेडरेशन एवरग्रीन गोल्डन क्लब की अध्यक्ष सरस्वती गोयल भूतपूर्व अध्यक्ष जयकिशन गोयल सचिव सुरेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता कमेटी मेंबर अंजू गुप्ता सुषमा गुप्ता अंजलि अग्रवाल के भी गोयल नरेश गोयल रविंद्र अग्रवाल सभी कमेटी मेंबर ने अपनी अपनी एकता और संगठन से प्रोग्राम सफल बनाया और अंत में क्लब के अध्यक्ष सरस्वती गोयल द्वारा सभी का तहे दिल से धन्यवाद किया गया एवं आश्वासन दिया गया कि भविष्य में ऐसे ही प्रोग्राम और कुछ नए से नए करते रहेंगे|