स्लग—बिहार और झारखंड में आज शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन: महाअष्टमी के सुअवसर पर उमड़ी अपार भीड़, पूजा अर्चना व दर्शनार्थ मातारानी और अन्य सभी देवताओं के भक्त, श्रद्धालुगण।

News Publisher  

रिपोर्टर:-पवन झा आजाद, राज्य —–बिहार/ झारखंड:-  एंकर —–बिहार और झारखंड राज्यों में आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी के अति पावन विशेष मौके पर भारी तादाद में भक्ति और आस्था को लेकर देवी दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना और दर्शन के लिए हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक सिलसिला जारी है। हालांकि अह्ले सुबह से ही दो दिनो से रिकार्ड श्रद्धालुओं को देखा गया है। मुख्य पूजारी आचार्य की देखरेख में मंदिरों में परंपरागत वैदिक पद्धति से पूजा अर्चना की जाती है। जबकि संध्याकालीन महा आरती में नित यहां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां दैनिक ने बिहार के कयी दुर्गा मंदिरों में पहुंचकर जायजा लिया है।लोग वही एक दूसरों को इस अवसर पर शारदीय नवरात्रि पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। संपूर्ण क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे अद्भुत, विलक्षण भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।