तुलछारामजी महाराज के 76 वें जन्मदिवस पर अनाथ आश्रम में महाप्रसाद|

News Publisher  

रिपोर्टर:- रणजीत सिंह राजपुरोहित, महाराष्ट्र छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद ):- ब्रह्म सावित्री पीठाधिश्वर श्री श्री 1008 तुलछाराम जी महाराज आसोतरा के 76 वें जन्मदिवस एवं पूर्णिमा के पावन अवसर पर 26 सितम्बर 2026 को भगवान दादा बालिका आश्रम, छत्रपति संभाजीनगर में बलदेव सिंह जी की ओर से महाप्रसाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले करीब 200 अनाथ बालक-बालिकाओं को महाप्रसाद करवाया गया। मानवता एवं मानवीय मूल्यों को सर्वोकार करने हेतु बलदेव सिंह जी ने स्वयं इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी लेते हुए बच्चों के लिए स्वहाथों से महाप्रसाद की व्यवस्था करवायी व बच्चों के बीच समय व्यतीत किया । संध्याकाल आश्रम परिसर में आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम में नारीशक्ति व अनोप सिंह जी भैंसेर, त्रिलोक सिंह जी सरवड़ी, शक्ति सिंहजी डोडू, श्रवण सिंह जी , बाबूसिंह जी,गणपत सिंह जी , नारायण सिंह जी , भागीरथ सिंह जी सरवड़ी समुह,
पर्वत सिंह जी धुंधियाड़ी ,शक्ति सिंह जी डोडू ,राम सिंह जी माधुरी, वीरम सिंह जी सोडा, ओमाराम जी बंजारा, सहित अनेक बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थितों ने कहां कि जन्मदिवस जैसे शुभ अवसर को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चों के बीच भोजन सेवा के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है। सराहनीय कार्य हेतु उपस्थितों ने बलदेव सिंह जी का आभार जताया , अनाथ बच्चों ने भी आत्मीयता महसूस की ।