सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प, RSS की बैठक आयोजित !

News Publisher  

रिपोर्टर – रणजीत सिंह राजपुरोहित, पुणे, महाराष्ट्र :- पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से राजपुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट, पिंपरी चिंचवड़ कालेवाड़ी में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक श्री खेतेश्वर मंदिर के प्रांगण में एवं गुरु महाराज को साक्षी मानकर संपन्न हुआ । बैठक में समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता, समरसता एवं सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उपस्थितजनों ने कहां कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी विश्वास, सहयोग, सम्मान और भाईचारे में निहित है। सभी वर्गों को साथ में लेकर समाज एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में बलदेव सिंह सरवड़ी, प्रवीण सिंह बारवा, नारायण सिंह पुनाडिया, भगवान सिंह सिसाना, डॉ. प्रदीप जी येवले, दिलीप जी कांड, महेंद्र सिंह राजपूत, धनंजय जी, अनुपम सेठ सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों कि उपस्थित रही । सभी उपस्थितजनों ने सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और समाज की एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। श्री खेतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से समाज में प्रेम, समरसता और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत होती रहे—इसी मंगल भावना के साथ बैठक का समापन हुआ। ऐसा बलदेव सिंह जी राजपुरोहित द्वारा बताया गया है ।