रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत लखनौर अंचल में विगत छह माह से असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से जबरन रतौल मौजा की भूस्वामियों की खेतों की मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। जिसमें जानकारी के अनुसार बारह कट्टा भूमि क्षेत्र में चोरी छुपे रात्रिकालीन समय में मिट्टी काटा जा रहा है। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसान परेशान हैं। एक भूस्वामी नंद कुमार झा ने इस आशय की विधिवत सूचना दी है। इससे पहले भी अवैध तरीके से गुपचुप बदमाशों ने मिट्टी की अवैध काटकर बेचा गया है। मगर स्थानीय जिला अत्खनन विभाग एवं अंचल व पुलिस प्रशासन वर्षों से सक्रिय नहीं है इस अंचल इलाके में। श्री झा मुंबई में रेल अधिकारी (महाराष्ट्र/ नवीं मुंबई) हैं। उन्होंने इस आशय की पुष्टि भी की है। लोगों ने अनुमंडल प्रशासन, जिला उत्खनन विभाग,सीओ लखनौर और झंझारपुर पुलिस से संयुक्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि सरकारी विभागीय प्रावधानों पर नजर रखी जा सके। किसानों को लाखों का इधर चूना भी लग रहा है।
बिहार के लखनौर अंचल अंतर्गत रतौल मौजा की भूस्वामियों की अवैध मिट्टी की उत्खनन, मामला छह से अधिक माह से है सक्रिय असामाजिक तत्वों का कारनामा।
News Publisher