दिल्ली राजधानी क्षेत्र अंतर्गत जंतर-मंतर पर आज शुक्रवार को सवर्ण समाज का विशाल श्रप्रदर्शन सफलतम रहा, मोदी सरकार से यूजीसी शीघ्र वापस लेने की मांग।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन झा आजाद, दिल्ली :- हिंदुस्तान देश की राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को विभिन्न संगठनों सहित समस्त सवर्ण समाज के तत्वावधान में आयोजित आज शुक्रवार,21 अगस्त,2026 को प्रमुख रूप से यूजीसी वापस शीघ्र लेने, आर्थिक आधार पर पूरे देशभर में एकसाथ संशोधन करके आरक्षण लागू करने को लेकर विराट महा धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। जिसमें लाखों की संख्या में सवर्ण समाज एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग प्रतिनिधि यहां पहुंचे हुए थे। सीधे जंतर-मंतर पर लोगों को पुलिस और प्रशासन नहीं जाने की अनुमति दे रही थी।भीड और विधि व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए ऐसा किया जा रहा था। और प्रशासन को शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की उद्घोषणा की जा रही थी। हमने भारत सुर्खियां दैनिक नेटवर्क के माध्यम से महाकवरेज का जायजा लिया है। कयी गणमान्य सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों से हमने बातचीत की है ‌। आज़ का कार्यक्रम आक्रामक रहा है। लोगों ने सवर्ण समाज की मांगों पर गंभीरता से त्वरित निर्णय लिए जाने की बात कही है।