रिपोर्टर – मनीष चमारिया, कोलकाता :- इंडियन फाइनेंशियल प्रोफेशनल्स (आईएफपी) ग्रुप IFP Group द्वारा अपने फाउंडेशन डे के अवसर पर एक विशेष समारोह 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को शाम 6 बजे कोलकाता के बॉम्बे शिव सागर, ब्लॉक-बी, 22, कैमक स्ट्रीट, पहली मंजिल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य IFP ग्रुप की स्थापना एवं उसकी यात्रा को स्मरण करते हुए सदस्यों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द एवं व्यावसायिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना था इस अवसर पर IFP ग्रुप के सदस्य एक साथ मिलकर संगठन की उपलब्धियों एवं भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आईएफपी ग्रुप के सदस्यों ने म्यूचुअल फंड हाउस से अपने आरएम (रिलेशनशिप मैनेजर्स) को आमंत्रित किया और उन के साथ अपना स्थापना दिवस समारोह मनाया उन के साथ गेम्स खेला और उनके साथ कुछ हंसी मज़ाक के पल बिताएं और उनके साथ डिनर किया। प्रोग्राम के अंत पर आईएफपी ग्रुप के सदस्यों ने आरएम (रिलेशनशिप मैनेजर्स) को गिफ्ट दे कर उनका आभार जताया।