बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया देश की 80 वीं स्वाधीनता दिवस।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में आज शुक्रवार को मुख्य पार्षद अनिल मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इस अवसर पर युवा ईओ, कार्यपालक अधिकारी संदीप कुमार सहित प्रधान लिपिक मनोज कुमार झा, नगर स्वच्छता पदाधिकारी, सभी आफिस व नगर से जुड़े कर्मी, सम्मानित नागरिक गण, वार्ड पार्षद गण, स्वच्छता मित्र/ कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे हैं। सुअवसर पर उपस्थित सभी लोगों के बीच मिष्ठान्न भी बांटा गया। और एक दूसरे को देश की 80 वीं स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।