रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड व नगर क्षेत्रों में आज शुक्रवार को देश की 80 वीं स्वाधीनता दिवस के सुअवसर पर झंडोत्तोलन और कयी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शुरुआत जिले के अनुमंडल कार्यालय के बाद इस स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया गया।इस तरह से घोघरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में घोघरडीहा की प्रखंड प्रमुख शर्मिला कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर बीडीओ घोघरडीहा सतीश कुमार सहित कयी स्थानीय अधिकारी मौजूद थे। वहीं घोघरडीहा विद्युत उप केन्द्र में वरीय जेई अभिज्ञान अभिराजन ने ध्वजारोहण किया। मौके पर बिजली परिवार के सभी कर्मी गण,कयी स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे। घोघरडीहा थाना कार्यालय में थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी गण आदि थे। सभी आफिसों में लोगों के बीच मिष्ठान्न वितरित किए गये हैं। और एक दूसरे को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
बिहार के फुलपरास अनुमंडल के घोघरडीहा प्रखंड व नगर क्षेत्रों में देश की 80 वीं स्वाधीनता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन और समारोह आयोजित कर विविध कार्यक्रम।
News Publisher