रिपोर्टर – आशीष अग्रवाल, राजस्थान, श्रीगंगानगर :- देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत श्रीगंगानगर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान पूरे मार्ग में “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष गूंजते रहे। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते BSF के जवानों को देखकर शहरवासियों में भी देशभक्ति की भावना देखने को मिली। रैली श्रीगंगानगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने उत्साह के साथ जवानों का स्वागत किया। तिरंगों से सजे शहर के माहौल में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना दिखाई दी। BSF जवानों की इस तिरंगा रैली ने शहरवासियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान पूरा वातावरण “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंजता रहा।
श्रीगंगानगर में BSF जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष।
News Publisher
