रिपोर्टर – राजेन काफिले, गुवाहाटी :- किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भवानी माँ को विश्व सनातन संस्थानम किन्नर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। इनका यह मनोनयन असम में चल रहे अंबुवाची के पर्व पर अखाड़ा परिषद के सभी साधु संतों के बीच किया। भवानी माँ ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार सहित हिंदू हितों के लिए सदैव आगे बढ़ चढ़ कर कार्य करने को कहा। इसके साथ ही पंच दशनाम जूना अखाड़ा के थानापति महंत अभेदानन्द गिरी को उत्तर प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख बनाया गया । संगठन के अध्यक्ष डॉ. संतोष आचार्य जी ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया वही संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु शेखर सिंह जी एवं उत्तर प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य पंडित राजन मिश्र जी ने भी उनका स्वागत किया।
भार्गवी लीमा महंत उत्तर पूर्वांचल प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री मात्रि प्रकोष्ठ।
News Publisher