बिहार में मधुबनी जिले की नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दस वार्ड में आयोजित श्री मद्भागवत कथा सप्ताह सह ज्ञान महायज्ञ का हुआ समापन!भाव विह्वल हुए सभी भक्तगण, श्रद्धालू।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दस वार्ड में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह सह ज्ञान महायज्ञ, 2026  मंगलवार को समापन हो गया है। अंतिम दिन भगवान कृष्ण और गोपियों का संवाद और विरह, रुक्मिणी कृष्णा विवाह आदि प्रसंग कथा में शामिल हैं। अंतिम दिन सभी श्रद्धालु, भक्तगण काफी भाव विह्वल हो रहे थे। कथावाचक आचार्य श्री नटवर जी महाराज ने अपनी अद्भुत वाचन,गायन से भक्तों का मंत्रमुग्ध किया।अंत में भागवत भगवान् की आरती के बाद कथा का समापन की उद्घोषणा की गई। वहीं कथावाचक ने परिवार आयोजक,यजमान की ओर आगत समस्त समाज के भक्तों श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने भागवत कथा के सार, गुणों को जीवन में समाहित, उतारने का आह्वान किया है।