गायक टिंकू रायचंदानी का नया गाना “Waqt” वर्ल्डवाइड रिलीज़, सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर मचा रहा है धूम।

News Publisher  

रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :-  मशहूर एंकर और गायक टिंकू रायचंदानी (Tinku Arjundas Raichandani) का बहुप्रतीक्षित म्यूज़िक वीडियो “Waqt” अब वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो चुका है। यह गाना न केवल यूट्यूब पर वीडियो फॉर्मेट में उपलब्ध है, बल्कि दुनिया भर के सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी सुना जा सकता है।Arjun’s Ratan Production, Pune के बैनर तले बने इस गाने को मिस्टर दत्तात्रेय कोबार्ने ने प्रोड्यूस किया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टिंकू रायचंदानी ने खुद इसे अपनी आवाज़ दी है, इसके बोल लिखे हैं और इसका निर्देशन (Direction) भी खुद संभाला है। वीडियो में साक्षी गांधी और सार्थक कोबार्ने की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिल रही है।  टिंकू रायचंदानी ने बताया, “वक्त एक ऐसा एहसास है जो हर किसी की ज़िंदगी से जुड़ा है। हमें खुशी है कि यह गाना अब यूट्यूब के साथ-साथ दुनिया के हर कोने में म्यूज़िक लवर्स के लिए उपलब्ध है।”यहाँ सुन सकते हैं गाना:यूट्यूब (Official Video): Tinku Rai Chandani Officialऑडियो प्लेटफॉर्म्स: यह गाना Spotify, Apple Music, JioSaavn, Wynk, Amazon Music और Gaana जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

https://www.instagram.com/tinkuraichandaniofficial?igsh=MWZrNnI0aDd0ZjZlbg==