बिहार अंतर्गत झंझारपुर संगठन जिले के घोघरडीहा मारवाड़ी धर्मशाला में ब्राम्हण महासभा की बैठक में घर घर संपर्क अभियान में जानकी जयंती पर माल्यार्पण प्रत्येक परिवार को सदस्य बनाये जाने का निर्णय।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले अंतर्गत झंझारपुर संगठन जिले में घोघरडीहा प्रखंड सह नगर क्षेत्र के मारवाड़ी धर्मशाला में आज शनिवार, 25 अप्रैल, 2026 को ब्राम्हण महासभा की आहूत बैठक जिलाध्यक्ष आनंद कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से एक पारित प्रस्ताव में ब्राह्मण समाज को संगठित,सजग और एकजुट करने सहित विशेषकर घर घर जाकर महा संपर्क अभियान चलाकर प्रत्येक परिवार को अनिवार्य सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसका उपस्थित सभी ब्राह्मण समाज के लोगों ने संकल्पित होकर चलने पर बल दिया है। कार्यक्रम का संचालन महासभा के प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा कर रहे थे। महासभा की बैठक सत्र को संस्थापक अध्यक्ष रहे समाजसेवी इंजीनियर आशुतोष झा ने विस्तार से संबंधित करते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने ब्रम्हाण समाज को हमेशा हर हाल में एकजुट रहते हुए सजग रहने का आह्वान किया। बैठक को इसके अलावा कयी सामाजिक महासभा के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। मौके पर घोघरडीहा प्रखंड अध्यक्ष अमीर कुमार झा, शंभू झा,विजय कुमार झा,खेलानंद झा, राजीव रंजन बिहारी,अनिल कुमार झा, पंकज मिश्रा,रवि झा,अमित कुमार झा, सुमन झा आदि उपस्थित थे।