अली अहमद ने संजीव दत्ता को मुख्य महासचिव, शत्रुघ्न प्रसाद को सचिव बनाया

News Publisher  

रिपोर्टर – मोनोज तालुकदार, गुवाहाटी :- संगठन को मजबूत और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष अली अहमद ने संजीव दत्ता को राज्य का मुख्य महासचिव तथा शत्रुघ्न प्रसाद को सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के अनुसार, यह कदम संगठन को नई दिशा और गति देने के लिए उठाया गया है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मौसमी बोरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष अली अहमद ने विश्वास जताया कि संजीव दत्ता और शत्रुघ्न प्रसाद के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नव-नियुक्त मुख्य महासचिव संजीव दत्ता और सचिव शत्रुघ्न प्रसाद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। पार्टी के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।