श्री राजपुरोहित समाज महिला फाग महोत्सव।

News Publisher  

रिपोर्टर- रणजीत सिंह राजपुरोहित,  (महाराष्ट्र, पुणे),   गोकुल नगर संत श्री खेतेश्वर मंदिर, राजपुरोहित सभा भवन प्रांगण में श्री राजपुरोहित समाज संस्था द्वारा आयोजन रख महिलाओं को आमंत्रित किया गया । फागण माह उपलक्ष में “” फाग महोत्सव “” मनाया गया जिसमें कर्मभूमि पर महिलाओं ने अपनी पारम्परिक लोक वेशभूषा में उपस्थिति देकर लोक संस्कृति संरक्षण अभियोजन में वाद्य यंत्र पर नृत्य एवं गायन गाकर लोक संस्कृति को बरकरार रखने एवं भावी पीढ़ी हेतु ऊर्जा स्रोत बनी । बालिकाओं, महिलाओं ने भरपूर नृत्य का लाभ लिया तथा लोक संस्कृति परंपरा को सुशोभित करने में अपनी अपनी भूमिका अदा की । कर्मभूमि पर जीवन यापन करते हुए भी अपनी लोक संस्कृति परंपरा को न भूलना एक आव भाव स्वभाव यथावत रहा। प्रसन्नता हर्ष उल्लास के इस शिखर सम्मेलन में सभी को उत्साह की अनुभूति हुई । महिलाओं ने श्री राजपुरोहित समाज संस्था का आभार व्यक्त किया ।