बिहार सहित पूरे देशभर में रंगों और आपसी, परस्पर प्रेम का महापर्व होली मनाया जा रहा,आज बिहार के मधुबनी जिले अंतर्गत घोघरडीहा नगर पंचायत आफिस में भब्य तरीके से होली मनाई।

News Publisher  

रिपोर्टर:- पवन कुमार झा आजाद, बिहार झारखंड सहित पूरे हिंदुस्तान में आज रंगों व आपसी प्रेम का महापर्व होली मनाई जा रही है। बरसाना और ब्रज की होली के बाद हमारे गांव, नगरों, मोहल्ले में भी होली धूमधाम से मनाई जा रही है। और लोग गले मिलकर एक दूसरों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। बल्कि मस्ती से काफी झूम रहे,गीत संगीत का भी भरपूर लुत्फ़ आनंद लें रहे हैं । इधर मधुबनी जिले अंतर्गत घोघरडीहा नगर पंचायत आफिस में सोमवार, 2 फरवरी को मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार के संयुक्त देखरेख में होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया गया। सभी कर्मी गण, पार्षद, मीडिया कर्मी ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाते देखे गए हैं। मस्ती, रंगों का नशा तो सर चढ़कर बोल रहा था। कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल ने संबोधित भी किया। पार्षद अरूण कुमार गणेश ने भी अपनी बात रखी।