गेरा ग्राउंड, खराड़ी में मेगा खराड़ी फेस्ट का भव्य आयोजन, उमड़ी भारी भीड़

News Publisher  

रिपोर्टर :- राहुल अग्रवाल, खराड़ी, पुणे (7 व 8 फरवरी):- WDeals इवेंट मैनेजमेंट द्वारा गेरा ग्राउंड, खराड़ी में आयोजित मेगा खराड़ी फेस्ट को लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। 7 और 8 फरवरी को आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और यह कार्यक्रम  पूरी तरह सफल रहा। इस फेस्ट में परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए कई आकर्षण देखने को मिले। शॉपिंग स्टॉल्स, फूड ज़ोन, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ, लाइव डांस परफॉर्मेंस और मनोरंजक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया। दोनों दिनों में लगातार भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा विशेष बैलून ड्रॉप एक्टिविटी, जिसने बच्चों और परिवारों का खास ध्यान खींचा और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रंग-बिरंगी सजावट और सुव्यवस्थित आयोजन ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। आगंतुकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और साफ-सुथरे माहौल की सराहना की। वहीं स्टॉल धारकों और स्थानीय व्यापारियों ने भी अच्छे व्यापार और बेहतर प्रतिसाद पर संतोष व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि लोगों का यह भारी समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया भविष्य में खराड़ी क्षेत्र में और भी बड़े स्तर पर ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरणा देगी। बेहतरीन भीड़, शानदार आयोजन और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ गेरा ग्राउंड में आयोजित मेगा खराड़ी फेस्ट स्थानीय लोगों के लिए एक यादगार और सफल आयोजन साबित हुआ।