रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार झारखंड के पड़ोसी हिंदुस्तान के अत्यंत परम मित्र राष्ट्र नेपाल में सिरहा जिले अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत लहान में दशकों से आंख का एक उत्कृष्ट विश्व स्तरीय ईलाज का प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित हो गया है। करीब एक से अधिक दर्जन भारतीय राज्यों से यहां लाखों प्रति माह आंख से संबंधित ईलाज के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। और पूर्ण संतुष्ट होकर लोटते हैं। वैश्विक स्तर के इस मेडिकल संस्थान में बेहतर फैकल्टी से प्रशिक्षित और कुशल चिकित्सक की टीमों द्वारा दिन-रात चिकित्सा का बेहतर प्रबंध हैं। सागरमाथा आंख अस्पताल,लहान के निदेशक प्रमुख माननीय सर्वश्री सागरमाथा चौधरी जी हैं। हमने बिहार झारखंड भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक के माध्यम से अस्पताल का घंटों जायजा लिया है। यह आंख का प्रमुख अस्पताल वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित, विश्वासनीय नेत्र चिकित्सा का मिसाल बन गया है। हिंदुस्तान प्रमुख राष्ट्र के अलावा विश्व के कुछ अन्य देशों से भी मरीजों के आने का सिलसिला बना रहता है।
हिंदुस्तान के पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में सिरहा जिले के लहान नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत लहान में आंख का उत्कृष्ट अस्पताल बना।
News Publisher
