रिपोर्टर – रुपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र, इस मामले में शिकायतकर्ता पहले से शेअर बाजार मे निवेश करते थे उन्हे व्हाट्सएप पर Monarch Wealth Circle ग्रुप कीं लिंक मिली और Monarch Direct Dealing account खोलने के लिए व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई थी साथ ही शिकायतकर्ता को VIP 711 नामक व्हाट्सएप ग्रपू में शामिल कर MonarchFin ऐप डाउनलोड करने को कहा गया उसके बाद उन्होने उस ऐप में रजिस्ट्रेशन कर शेअर खरीदने के लिए कुछ रकम भेजी उसमे उन्हें ऐप मे मुनाफा होता दिख रहा था इसलिये शिकायतकर्ता ने उस ऐप के जरिए अपने विभिन्न बैंक खातों से कुल ₹52,05,000/- का निवेश किया लेकिन ऐप में केवल आभासी मुनाफा दिख रहा था जिसे वे निकाल नही पा रहे थे पैसे वापस पाने के लिए ऐप के कर्ता- धर्ताओं द्वारा अतिरिक्त कमिशन और विभिन्न टॅक्स की मांग की गई थी. इस प्रकार झुटी बातो से कुल ₹52,05,000/- की आर्थिक धोकाधडी होने का पता चलने पर शिकायतकर्ता साइबर पूलीस स्टेशन आए जहा उनकी ऑनलाइन शिकायत NCCR पोर्टल पर दर्ज कर धारा 318(4),319(2),61(2) भारतीय न्याय संहिता सह कलम 66(ग), 66(घ) सूचना प्रौद्योगिकी की अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दाखिल कर जाचशुरू की गई थी. जांच के दौरान यह सामने आया की अपराधमी इस्तेमाल किया गया एक बँक खाता नागपूर का है लेकिन खाता धारक का मोबाईल नंबर बंद आ रहा था और वह नागपूर मे कुछ समय के लिए किराये पर रहकर वहा के पते पर आधार कार्ड बनवाया था और उसके जरीये सिम कार्ड लेकर बैंक खाता खोला था तकनिकी विश्लेषण से पता चला की आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है जिसके बाद वरिष्ठो की अनुमति से सहायक पुलिस निखिल माहूरे विशाल यादव पुलिस कांस्टेबल रोशन लकडे की टीम रवाना हुई नर्मदापुरम जिले मे लगातार दो दिन तक आरोपी की तलाश करने के बाद तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करके चतुराई से पिपरिया, जिला नर्मदापुरम,मध्य प्रदेश से वंछित आरोपी राजकुमार मुल्लू केवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी पटेल कॉलोनी पिपरिया जिला नर्मदापुरम, म. प्र. को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया और उसके घर की तलाशी ली गई जिसमे 05 क्रेडिट/ डेबिट कार्ड,08 पासबुक 03 चेकबुक कुछ आधार कार्ड की जेरॉक्स 1 मोबाईल फोन 02 रबरी स्टैम्प जैसा सामान मिला और जब्त कर लिया गया गिरफ्तार आरोपी साईबर अपराध करणे वाले आंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है और उसके बैंक खाते के पुरे भारत के विभिन्न राज्यों के 20 पुलिस थानो में शिकायते दर्ज है, बैंक खाता सीज कर दिया गया है और आरोपी को पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर आगे की जांच जारी है. यह कार्रवाई श्री राकेश ओला, माननीय पूलीस आयुक्त, श्री रमेश धुमाल, माननीय पुलीस उपायुक्त (मुख्यालय), श्री शिवाजी बचाटे, सहायक पूलीस आयुक्त, पो. नि. महेंद्र अंभोरे के मार्गदर्शन मे और सपोनी अनिकेत कासार के नेतृत्व में पो. हे. कॉ. निखिल माहुरे, विशाल यादव, उल्हास टवलारे, महेश वाघमारे, नरेंद्र उघडे, अश्विन यादव, रोशन लकडे, निलेश वानखडे, अनिकेत वानखडे, करण बोरकुटे, सुषमा आठवले और चालक वसीम खान ने की है.
शेअर मार्केट मे अधिक मुनाफे का लालच देकर मोबाईल ऐप के जरीए ₹ 52.05 लाख की ऑनलाईन धोकाधडी करने वाले आंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया
News Publisher