रिपोर्टर : पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मिथिला व जिला का गौरव व उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थान मिथिला विद्यापीठ में आज गुरुवार,, 25 दिसंबर 2025 को निदेशक मुकुंद कुमार झा की अध्यक्षता में क्रिसमस डे व नव वर्ष के अवसर पर अग्रिम एक शानदार बच्चों की अनेकानेक प्रस्तुतियों ने ना अभिभावकों बल्कि आगत अतिथियों, दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह शैक्षिक संस्थान पठन पाठन से लेकर खेलकूद तथा हर विधाओं में बच्चों को बेहतर शिक्षण तथा माहौल में प्रशिक्षित करती आ रही है। राज्य, प्रमंडल, जिला स्तरों पर खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में भी चयन किया गया है। इस तरह से मिथिला विद्यापीठ स्कूल आज जिले के कुछ गिने चुने स्कूल में शुमार है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां न्यूज आपको बताए कि शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद झा, अररिया थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने संयुक्त रूप से बतौर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में आगत अतिथियों में मौके पर इस संस्थान के चेयरमेन नवीन झा, स्कूल के ट्रस्टी कन्हैया झा,बीएन झा आदि थे। आगत अतिथियों का वरीय शिक्षक कृष्णा प्रसाद, सुमन कुमार लाल,दानीदत्त झा, किशोर मिश्र,सुबोजित शानीग्रही,आयुषी मेहता, किरण कुमारी,सुनिल यादव शिवानी दास,मधु कुमारी आदि ने अतिथियों को शाल,पाग से सम्मानित किया । वहीं रंगमंच पर एंकरिंग अंश दूबे,शुभम राणा, अदिति झा, शिल्पी झा ने की।
बिहार में मधुबनी जिले के गौरव उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थान मिथिला विद्यापीठ,बैका में क्रिसमस डे के अवसर पर बच्चों का जलवा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।
News Publisher