रिपोर्टर : दीपक कुमार, लुधियाना, 25 दिसंबर को क्रिसमस डे उत्साहपूर्वक मनाया गया:प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित
चर्च में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुई इस प्रार्थना में ईसाई समुदाय के सैकड़ों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पास्टर मक्ख़न जी ने प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उपदेश में कहा कि प्रेम, क्षमा, सेवा और शांति जैसे सिद्धांतों का पालन करने से ही जीवन सार्थक बनता है। पास्टर मक्ख़न जी ने भक्तों को प्रेरित किया कि क्रिसमस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में यीशु के मार्ग पर चलने का संकल्प है। चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों, कैरोल गीतों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
चर्च में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
News Publisher
