बिहार के भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में असम के खानापाड़ा गणेश मंदिर इंडोर स्टेडियम गुवाहाटी के राइहान ज़मान की शानदार सफलता

News Publisher  

रिपोर्टर : मोनोज तालुकदार, गुवाहाटी, अंडर-13 डबल्स में राइहान ज़मान और तनीश तन्मोय सोनेवाल बने राष्ट्रीय चैंपियन खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। रिहान ज़मान और तनसिह सोनवाल की जोड़ी ने अंडर-13 डबल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मणिपुर की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-9 और 22-20 से पराजित किया।यह परिवार, प्रशिक्षक तथा समस्त असमवासियों के लिए गर्व का विषय है। दोनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।