रिपोर्टर : पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना पुलिस ने रविवार,14 दिसंबर,2025 को घोघरडीहा थाना के गिदहा गांव से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार घोघरडीहा थानाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में कुल 909 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब की बरामदगी की गई है। जानकारी के अनुसार औचक छापेमारी में मौके पर एक कारोबार में संलिप्त गिदहा निवासी शंभू कुमार राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं आज मंगलवार को इसी मामले में संतोष यादव बसुआरी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी से अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है। शराब का यह बड़ा खेप गिदहा गांव परती से बरामद की गई है। छापेमारी बीती रविवार को रात्रि करीब 1:30 में की गई। अभियान में थाना से जुड़े एसआई सुनिल कुमार,शोभानाथ सिंह, महेश पासवान, पीटीसी संजीव कुमार ठाकुर, मांझी मुर्मु, एस आई ध्रुव कुमार चौधरी आदि शामिल हैं।
मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब कारोबार मामले में गिदहा गांव से 909लीटर नेपाली शराब धराया।
News Publisher