पंजाब के लुधियाना में देर रात एक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

News Publisher  

रिपोर्टर:दीपक राज, लुधियाना, पंजाब, पंजाब के लुधियाना में देर रात एक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक दोस्त थे जिसमें दो लड़कियां और तीन लड़के मौजूद थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है और सभी की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। जबकि पुलिस कार के नंबर के आधार पर मृतकों की जांच करने में जुटी है। सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि यह हादसा कार के ओवर स्पीड के कारण हुआ। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी एक युवक की पहचान हुई है जो कि लुधियाना के जगरांओ का रहने वाला है।