बिहार में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया हुई मतगणना के बाद संपन्न, अन्य को 6 सीटें हासिल की।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद, बिहार में आज मतों की गिनती के बाद पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। बिहार में इस तरह से कुल 243 सीटों की विधानसभा सीटों में भाजपा नित एनडीए गठबंधन को 202, महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें, अन्य निर्दलीय को 6 सीटें मिली हैं। मधुबनी जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। मधुबनी से माधव आनंद, हरलाखी से सुधांशु शेखर, फुलपरास से शीला कुमारी, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, लौकहा से सतीश कुमार साह, राजनगर से सुजीत कुमार, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बाबूबरही से मीना कुमारी, जबकि बिस्फी से आसिफ अहमद चुनाव जीत गए हैं। मधुबनी बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी माधव आनंद को कुल 97,956 मत मिले है। उन्होंने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी राजद के समीर कुमार महासेठ को 20,552 मतों के अंतर से पराजीत कर दिया है। समीर को कुल 77,404 मत मिले है। बाबूबरही से जदयू की मीना कुमारी ने राजद के उम्मीदवार को 17,568 मतों से हराया है। बिस्फी से आसिफ अहमद ने भाजपा प्रत्याशी हरि भूषण ठाकुर को 8107 मतों से पराजीत किया है। हरिभूषण ठाकुर को 92,664 मत मिले हैं। हरलाखी से जदयू के प्रत्याशी सुधांशु शेखर ने सीपीआई प्रत्याशी राकेश कुमार पाण्डेय को 36,236 मतों से पराजीत किया। राकेश कुमार को 49,250 मत प्राप्त हुए हैं। बेनीपट्टी से भाजपा के विनोद नारायण झा ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी नलनी रंजन झा, इंडियन कांग्रेस के उम्मीदवार को 23,932 मतों से हराया है। नलनी को 63,221 मत मिले हैं। खजौली से भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद ने राजद उम्मीदवार को 13,126 मतों से पराजीत किया। उन्होंने राजद के उम्मीदवार राजद के ब्रजकिशोर यादव को हराया। 101151 मत मिले हैं। राजनगर से भाजपा प्रत्याशी सुजीत कुमार ने राजद के उम्मीदवार विष्णुदेव मोची को 42,185 मतों से हराया। भाजपा के निर्वाचित सुजीत कुमार को 10,8362 मत मिले हैं। झंझारपुर से नीतीश मिश्रा ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के रामनारायण यादव को 53,109 मतों से हराया है। नीतीश मिश्रा को 10,7958 मत प्राप्त हुए। रामनारायण को 54,849 मत मिले थे। फुलपरास से निवर्तमान मंत्री शीला कुमारी ने इंडियन कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोध कुमार मंडल को 14099 मतों पराजीत किया है ‌। शीला कुमारी को कुल 93,677 मत मिले हैं। लौकहा निर्वाचन क्षेत्र से सतीश कुमार साह जदयू ने राजद के भारत भूषण मंडल को 25,511 मतों से हराया है। सतीश कुमार साह को 111161 मत मिले हैं। जबकि भारत भूषण राजद को 86,250 मत प्राप्त हुए। मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणामों की विधिवत आधिकारिक घोषणा की गई है। जिला मुख्यालय मधुबनी स्थित आरके कालेज परिसर में संपन्न होने के उपरांत नव निर्वाचित विधायक प्रतिनिधि को अपने समर्थकों के संग जश्न मनाते देखा गया है। जिला मुख्यालय से लेकर क्षेत्र में जीत का जमकर जश्न मनाया जा रहा है। नव निर्वाचित प्रतिनिधि को शुभकामनाएं और बधाइयां दिये जाने का ये सिलसिला हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है।