रिपोर्टर:दीपक राज, थाना सेखवां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि उसके मलकीत सिंह से संबंध हैं और वह विदेश में बैठा गैंगस्टर अमृत दलम है, जो जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़ा है। डीएसपी बटाला संजीव कुमार ने बताया कि मलकीत सिंह को आज गिरफ्तार किया गया और उसने बताया कि उसके पास एक पिस्तौल है, जिसकी रिकवरी के लिए उसे गाँव कलेर कला नहर के किनारे लाया गया था। उसने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर दो गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी मौके पर जवाबी फायरिंग की और उसको भी दबोच लिया मौके पर गिरफ्तार मलकीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया। डीएसपी ने बताया कि मलकीत सिंह पर पहले भी फ़िरौती और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं और वह जग्गू भगवानपुरिया और उसके साथी अमृत दालम के सीधे संपर्क में है, जो विदेश में रहकर इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फोरेंसिक टीम और पुलिस द्वारा आगे की बहुत सख्ती से जाँच की जा रही है।
बटाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, एनकाउंटर में गाँव नाहरपुर निवासी गैंगस्टर मलकीत सिंह घायल हो गया।
News Publisher