बिहार में सूर्योपासना और महान लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न,आज उगते भास्कर देव को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय पर्व का समापन।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन कुमार झा आजाद, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में चार दिवसीय सूर्योपासना व महान लोक आस्था का महापर्व छठ प्रातःकाल छठ व्रतियों के अर्घ्य देने के उपरांत समापन हो गया।आज उगते सूर्य देव को वंदन और अर्घ्य दिया गया है।कल बीती शाम भगवान भास्कर देव को संध्याकालीन डूबते व्रतियों ने अर्घ्य दिया था।इस तरह से नहाय खाय से छठ शुरू हुआ था। और दूसरा दिन खरना किया गया। अब यह महापर्व छठ हिंदुस्तान ही नहीं वैश्विक लोकपर्व बन चुका है। तीन राज्यों बिहार, झारखंड ही नहीं पूरे हिंदुस्तान के बाद विश्व के कयी प्रमुख देशों में नियम से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में चार दिनों से संपूर्ण देश छठमय हो गया था।खरना के दिन से 30 घंटों का छठ व्रतियों का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। हिंदुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति,उप राष्ट्रपति निवर्तमान सीएम, बिहार के राज्यपाल हर किसी ने देशवासियों, बिहारवासी छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं और विशेष बधाई दी है। इसके अलावा पड़ोसी परम मित्र हिंदू राष्ट्र नेपाल से भी छठ धुमधाम से मनाये जाने की लगातार खबर मिली है।