घोघरडीहा में आज रविवार को जदयू नेत्री सह निवर्तमान मंत्री ने राजग चुनाव कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र संख्या 39 अंतर्गत घोघरडीहा राजग निर्वाचन कार्यालय का निवर्तमान मंत्री सह जदयू नेत्री शीला कुमारी ने आज रविवार को फीता काटकर शुभारंभ किया है। उन्होंने घोघरडीहा प्रखंड बाजार में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद भाजपा जदयू, लोजपा,हम सहित गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थी। श्रीमती कुमारी ने कहा कि फुलपरास समाजवादी धरती रही है। क्योंकि कर्पूरी ठाकुर को यहां से जिताकर भेजा गया। और वे बिहार सूबे के मुख्यमंत्री बने थे। यहां के लोग राजनीतिक रूप से अत्यंत सक्रिय व सजग होते हैं। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से अपार समर्थन और एनडीए नित डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। जिसमें अभी से मजबूती से जुट जाने की अपील की। कार्यक्रम को बिहार भाजपा के निवर्तमान मंत्री सरोज कुमार झा ने भी संबोधित किया। मौके पर कृष्ण कुमार झा, हरे गोविंद महतो, इन्द्र शेखर महाराज, मनोज झा, बिंदू मंडल,शिव चन्द्र झा, उपेन्द्र कामत,दीपक मंडल,भजन राय,भोला राय, रामनारायण सदाय,जीवछ नारायण सिंह,उमेश पासवान,शिवू राय आदि थे।