बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड में विकास कुमार ने नये बीडीओ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले में घोघरडीहा प्रखंड के नये बीडीओ के रूप में विकास कुमार ने आज सोमवार,6 अक्टूबर 2025 को निवर्तमान बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज से विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने हमारी न्यूज नेटवर्क बिहार झारखंड भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक व ज़ुल्म से जंग अखवार को बताया कि अभी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उच्चाधिकारी के मार्गदर्शन में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग करना है। वे बतौर घोघरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर कार्य करेंगे। चुनाव के उपरांत सरकार की महात्वाकांक्षी योजना के तहत सभी कार्यक्रमों का सख्ती से क्रियान्वित करना कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। नये बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि आम लोगों, क्षेत्र के नागरिकों से प्रखंड कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए सीधे संपर्क स्थापित करने या मिलने की अपील की। इसके लिए किसी से कोई अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।