जालंधर में बाहर से आकर बस रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी निवासियों की निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यापक जांच हो — कुमार बृजेश, प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी

News Publisher  

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता कुमार बृजेश ने कहा कि जालंधर ही नहीं, बल्कि हाल के महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में रोहिंग्या और कथित बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़ी गिरफ्तारियों, हटाने या सत्यापन अभियानों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है कि अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिक देशभर में कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं, जिससे अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जय श्री राम का नारा लगाने पर हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर भीड़ द्वारा हमला किया गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। ऐसे घटनाक्रम इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कुछ तत्व जालंधर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार बृजेश ने मांग की कि जालंधर में बाहर से आकर बस रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की संपूर्ण जांच की जाए — जिसमें उनकी पहचान, निवास, रोजगार और कानूनी स्थिति का सत्यापन शामिल हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जालंधर की शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे। बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह आवश्यक है कि जालंधर में बाहर से आकर काम कर रहे सभी व्यक्तियों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने पंजाब शासन, जालंधर जिला प्रशासन और जिला पुलिस से आग्रह किया कि वे इस दिशा में कदम उठाते हुए एक स्वायत्त जांच समिति गठित करें, जो पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच करे। कुमार बृजेश ने कहा कि यह कदम न केवल कानून व्यवस्था के हित में होगा, बल्कि जालंधर की सामाजिक एकता और शांति को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है।