बिहार में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने अति व्यस्ततम कार्यक्रम में कयी नयी ट्रेनों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया, जिसमें जोगबनी, ईरोड शामिल।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन कुमार झा आजाद,  बिहार अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे जोन में हिंदुस्तान के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार,15 सितंबर 2025 को कयी नयी ट्रेनों का एक साथ पूर्णिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया है। उन्होंने बिहार में अपने अति व्यस्ततम कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर रेल मंडल के तहत मामला ईरोड और जोगबनी के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ी परिचालन का शुभारंभ किया। हालांकि आगामी 25 सितंबर से इस ट्रेन का अब नियमित परिचालन किया जा सकेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए फारविशगंज, पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, शाहपुर पटौरी, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छवकी, जबलपुर, नागपुर, पेरम्बूर, काटाबाडी. के रास्ते जोगबनी और ईरोड के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया है। जिसका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार,15 सितंबर 2025 को 06602 जोगबनी, ईरोड अमृत भारत स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया है। यह गैर वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है जिसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, बेहद आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बाडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांग जन अनूकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिए फायर डिटेक्शन, टाक बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिसका नियमित परिचालन आगामी 25सितंर 025 से ईरोड से तथा 28 सितंबर,2025 से जोगबनी से किया जाएगा। इस ट्रेन का ईरोड से गुरुवार को तथा जोगबनी से प्रत्येक रविवार को परिचालन की जाएंगी।‌ वहीं दूसरी ओर बिहार पूर्व मध्य रेल ज़ोन अंतर्गत समस्तीपुर रेल मंडल के सकरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इस विशेष अवसर पर रेल परिवार की ओर से एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर दरभंगा के भाजपा युवा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने समारोह को संबोधित किया है। एडीआरएम, समस्तीपुर एके झा आलोक कुमार झा की अध्यक्षता में समारोह में रेलवे परिचालन सहित रेल विकास एवं की जा रही सेवाओं की विस्तार से अद्यतन जानकारी दी गई। जिसमें एडीआरएम श्री झा ने निज क्षेत्रीय मातृभाषा में ही अपने संबोधन में रेल प्रशासन और मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सूचना दी। उन्होंने सांसद श्री ठाकुर के सराहनीय कार्यों और प्रयासों की प्रशंसा की। उनके प्रति आभार व्यक्त भी किया है। दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने विस्तार से अपनी बात यहां रखी है। उन्होंने बिहार में भी मोदी व एनडीए नित डबल इंजन की सरकार को अपार समर्थन देने का आह्वान किया। मौके पर कयी वरीय व कनीय रेल अधिकारी, कर्मी गण आदि उपस्थित थे।