बिहार के मधुबनी जिले अंतर्गत फुलपरास क्षेत्र में सोमवार को सूबा की परिवहन मंत्री ने किया महिलाओं की सुरक्षित के लिए बस यात्रा सेवा का शुभारंभ।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद,  मधुबनी जिले में फुलपरास विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सोमवार,15 सितं2025 को क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री बिहार सरकार परिवहन विभाग शीला कुमारी ने महिलाओं की सुरक्षित बस यात्रा सफर के लिए बिहार राज्य परिवहन निगम की पिंक बस सेवा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। यह प्रतीक्षित बस सेवा प्रखंड मुख्यालय से दरभंगा प्रमंडलीय महानगर नित जाएगी। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा  कि सरकार का उद्देश्य बस सेवा को सुरक्षित और आरामदायक बनाना है। जिससे यात्रा सफर सहज, सुलभ भी हो सके। इस  मौके पर पहले दिन यात्रियों ने सवार होकर दरभंगा  के  सफर के लिए निकले । समारोह में इस अवसर पर बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज,सीओ घोघरडीहा शशांक सौरभ, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्रीय अध्यक्ष संजय मंडल, सहित कयी आम नागरिक, मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे।