रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कृषि कार्यालय में आज भी कयी सुविधाओं का लगातार घोर अभाव बना हुआ है। कयी विभागीय आफिस कयी दिनों से खुलते नहीं हैं । समय से पहले ही कुछ आफिस बंद हो जाता है। करीब दस दिनों से आफिस के बाह सफाई नहीं की गई है। सूचना पट्ट के पास पर्याप्त जानकारी का अभाव है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अन्य प्रखंड में अतिरिक्त प्रभार में हैं। एक कर्मी ने कार्यरत कर्मचारियों की अद्यतन जानकारी देने से इंकार किया है। मौके पर बीएओ से संपर्क नहीं हो सका। भारत सरकार ने कृषि विभाग अंतर्गत कयी बहुमुखी अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मगर क्षेत्र के लोगो को समुचित अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बिहार अंतर्गत घोघरडीहा प्रखंड कृषि कार्यालय है बीमार, स्वच्छता पर सवाल!
News Publisher