रिपोर्टर पवन झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल के नये 21 वें एसडीओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी के रूप में अनीश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।वे कुछ दिनों पहले यह जिम्मेदारी संभाली है। नये फुलपरास एसडीओ श्री कुमार बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा से आते हैं। अनीश कुमार 60/ 62 वीं बीपीएससी बैच से चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनका स्नातक स्तर पर दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी हुई है। यहां से विधि की भी डिग्री ली।उनकी पहली प्राथमिकता विधि व्यवस्था को कड़ाई से क्रियान्वित कराना होगी। वहीं सरकारी विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचे देखने और मास के लिए कार्य करते रहेंगे। वहीं जबकि आगामी आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव2025 को देखते हुए आम मतदाताओं से आग्रह अपील है कि दोनों विधान सभा क्षेत्रों फुलपरास और लौकहा में रिकार्ड मताधिकार का प्रयोग करें। पत्रकारों से प्रशासन और मास लोगों के लिए जागरुकता, समन्वय कार्य का आह्वान किया है।
मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल के नये 21 वें एसडीओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी के रूप में अनीश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।
News Publisher