रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाने अंतर्गत नौवाबाखर गांव में आज गुरुवार को 12 वार्ड में एक बहू संगीता कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। और हत्या कर लाश को जलाने की विफल कोशिश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार जिले अंतर्गत/ बिहार में गुरुवार, दिनांक 1/5/25 को नौवाबाखर निवासी रंजीत साह ने अपनी पत्नी संगीता कुमारी, करीब 28 वर्ष की परिवार के पिता राजा लाल साह, अग्रज अरविंद साह, छोटा लाल साह, रवींद्र साह की मदद से हत्या कर लाश व जानकारी को छिपाने व साक्ष्य को मिटाने की नीयत से गांव के बगीचे में जबरन जलाने की कोशिश की जा रही थी। मगर एसपी मधुबनी के हस्तक्षेप पर यह कार्रवाई की गई है। संगीता अपने मायके में माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उनके दो पुत्र 10 वर्षीय कैशव कुमार, ऋषभ कुमार,7 वर्ष हैं। घटना सुबह करीब 7 बजे एएम की है।8 बजे करीब पीड़िता संगीता की हत्या कर लाश को जबरन आनन फानन में जलाने की विफल कोशिश की जा रही थी। जिसमें झंझारपुर सांसद का सहयोग मिला। एसपी मधुबनी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर बाद में स्थानीय पुलिस हरकत में आई। और बेटी पक्ष के पिता, भाई पप्पू कुमार कयी ग्रामीण जिले के लौकही प्रखंड अंतर्गत वनगामा उत्तरी पंचायत के हीरपट्टी निवासी एक दर्जन यहां गांव नौवाबाखर व घटनास्थल, श्मशान बगीचा में आ धमके। जहां स्थानीय घोघरडीहा पुलिस के सहयोग से लाश मौके पर तत्काल बरामद की जा सकी है। एसपी के निर्देश पर अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार पाल, पुलिस कर्मियों, चौकीदार के साथ सक्रिय दिखाई दे रहे थे। बरामद लाश को मधुबनी सदर अस्पताल स्थित अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। हमारी न्यूज नेटवर्क बिहार झारखंड भारत सूर्खियां दैनिक से संगीता के भाई और पिता ने विस्तार से बातचीत कर जानकारी साझा की। बताया कि मेरी बहन की हत्या का मुख्य कारण दहेज उत्पीड़न और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना आदि है।वो इबका विरोध करती रही है। काफी समय से दहेज मोटी राशि व कीमती सामान वगैरह की मांग की जा रही थी।आज गुरुवार को अह्ले सुबह 5 बजे बहन संगीता ने अपने माता-पिता और हमसे बातचीत की फोन के जरिए। जबकि इधर 7 बजे सुबह में संगीता के पति रंजीत साह, ससुर राजा लाल साह पांच परिवार के लोगों की मदद से हत्या कर दी है। संगीता कुमारी के पिता, भाई पप्पू कुमार ने एसपी मधुबनी और डीजी बिहार सरकार से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिहार के घोघरडीहा थाने अंतर्गत मधुबनी नौवाबाखर गांव में बहू संगीता की हत्या कर लाश को जलाने की कोशिश पीड़िता अपने माता-पिता की इकलौती बेटी।
News Publisher
