बिहार में झंझारपुर मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी ने 13,480 करोड़ रुपए से अधिक योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास ‌।

News Publisher  

रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित लोहना पंचायत में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के सुअवसर पर कुल 13, 480 करोड़ रुपए से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। पीएम श्री मोदी ने सहरसा –एलटीटी अमृत भारत व जयनगर —पटना नमो भारत रैपिल रेल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 26 हजार पंचायत प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री ने 2 लाख स्वयं सहायता समूहों को 930 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास योजना/ ग्रामीण 15 लाख नये लाभूकोंं को किश्त की राशि दी है। वे कुछ लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान की। पीएम ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में दिवंगत हिंदू की जघन्य कृत्य के लिए सख़्त से सख़्त सजा देंगे। सही समय पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मंत्री बिहार सरकार व जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सांसद संजय झा, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केन्द्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय, जीतनराम मांझी, मंत्री भारत सरकार गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, ललन कुमार सिंह, मधुबनी सांसद डॉक्टर अशोक यादव, सांसद गोपाल जी ठाकुर, मंत्री बिहार सरकार सह झंझारपुर विधायक नीतीश कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया।