जेवर, नगर संवाददाता: जेवर खादर गांव के प्रधान किशनपाल सिंह के पिता महेश चंद पंप ऑपरेटर हैं। वह बाइक लेकर गांव सहाबनगर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के लिए निकले थे। जेवर सहाबनगर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में ऑपरेटर जख्मी
News Publisher