राजस्थान, धर्मचन्द्र मीना : न्यू रोशनी प्रतिभा सेवा संस्थान ठीकरिया के सचिव धर्मचनद्र की ओर से पुशु पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ परिंदे बचाओ अभियान की शुरूआत की संस्थान के सचिव ने बताया की भिष्ण गर्मी और लाॅकडाउन के चलते लोग घरों में बंद है बेजुबान पक्षी दाना, पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। बेजबान परिंदों के लिए पानी चुग्गा पात्र की व्यवस्था कर परिंदे बचाओ परिंडे लगाओ अभियान का आगाज किया। इस दौरान संस्था के सचिव ने 200 परिंडे बांधने व चुग्गा पात्र लगानें का संकल्प कर कार्यकर्ताओं को उनकी सार संम्भाल की जिम्मेदारी सौंपी सभी लोग अपने घर मन्दिर सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की इस दौरान, यश जामिड, जोनू ठीकरिया, चेतन मीना, कैलाश सैनी आदि मौजूद थे।
परिंडे लगाओ परिंदे बचाओ
News Publisher
