नाजायज शराब की बोतलों के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार 

News Publisher  

पंजाब, जगराओ, रमन जैन: पुलिस द्वारा जारी प्रैस नोट में जानकारी दी गई कि नशे को खत्म करने के लिए पुलिस पार्टीयों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर रखी थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हनी शर्मा पुत्र राजिन्दरपाल शर्मा निवासी जगराओं बाहर के राज्यों से सस्ती शराब को लाकर जगराओं में चल.फिर कर महंगे भाव में बेचता है ओर आज बह भद्रकाली मंदिर कोठे राहलां रोड पर ग्राहकों को बेचने के लिए बहां पर मौजूद है तभी ए.एस.आई गुरमीत सिंह जोकि पुलिस पार्टी सहित शिवपुरी मंदिर अगवाड डाला मौजूद थे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को 28 बोतलें शराब सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह ए.एस.आई दलविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित नहर पुल सिधवांवेट नाकेबंदी की हुई थी ने एक महिला को शक के आधार पर रोका जोकि नहर की पटरी नजदीक स्टेडियम साइड से आ रही थी जिसके दाएं हाथ में एक बजनदार प्लास्टिक की केनी पकडी हुई थी की  गहराई से जांच की गई जिसमें 9 बोतलें शराब की बरामद हुई को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा पुछने पर उसने अपना नाम वासो रानी पुत्री सहारा सिंह निवासी सिधवांवेट बताया। उक्त आरोपीयों के खिलाफ थाना जगराओं एंव सिधवांवेट में धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *