वरिष्ठ पत्रकार श्याम खोसला जी का निधन, श्रद्धांजलि

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार श्याम खोसला का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे। उनके निधन की सूचना से देशभर में एन यू जे-आई के कार्यकर्ता, उनके समर्थक और पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। यहां जारी एक बयान में एन यू जे-आई के अध्यक्ष मनोज मिश्र और महासचिव सुरेश शर्मा ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और यूनियन के प्रति उनके समर्पण को याद किया। दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह और महामंत्री अमलेश राजू तथा देश भर की अन्य प्रदेश इकाइयों की ओर से थी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। देश के मूर्धन्य पत्रकार अच्युतानंद मिश्र, राम बहादुर राय, के.एन. गुप्ता, पी.के रॉय, उपाला लक्ष्मण, अशोक मलिक, जितेंद्र अवस्थी, त्रियुगीनारायण तिवारी, उमेश चतुर्वेदी, आभा निगम, संजय पांडेय, सुनील पांडेय, डॉ हरजिंदर सिंह लाल, सोमनाथ शर्मा सहित अनेक पत्रकार नेताओं ने उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने चरणों में उन्हें स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *