महापौर ने कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गुरूवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में महिला दिवस पर जम-जम फाउंडेशन द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने आज हिन्दुराव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक, डॉ अनु कपूर, कस्तूरबा अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अमीता सक्सेना, सिविल अस्पताल बहादुरगढ की स्त्री रोग विशेषज्ञ, राजकुमारी इंदौरा, एयर इंडिया से नेहा राणा मान, टाटा पावर से शैरी मंडल, देवोत्थान सेवा समिति से, किरणदीप कौर, बजाते रहो न्यूज से श्ररावणी मिश्रा भूपति और सामाजिक कार्यकर्ता एम्बूलेंस वूमन के नाम से प्रख्यात टविंकल कालिया को सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर जय प्रकाश ने कहा कि महिला का योगदान परिवार से ही महत्वपूर्ण हो जाता है और समाज में रह कर अपने कर्त्वयों का निवर्हन अति विशिष्ठता से करना उन्हे और से अलग करता है। वे समाज में प्रेरणा का कार्य करते है अतः उनकी सेवाओं को पहचान देना उन्हे प्रोत्साहित करना है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जम-जम फाउंडेशन के प्रमुख संरक्षक योगेंद्र सिंह मान ने कहा की जम-जम फाउंडेशन ने समाज एंव सेवा के विभिन्न क्षेत्रों से उन महिलाओं को चिन्हित कर सम्मान दिया है जिन्होंने असामान्य प्रयास कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन कर एक मिसाल स्थापित की है। शम्मी अहमद खान ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया तथा फांउडेशन की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर जम-जम फाउंडेशन के प्रमुख संरक्षक व निदेशक प्रेस एंव सूचना योगेंद्र सिंह मान, जम-जम फाउंडेशन के अध्यक्ष, शम्मी अहमद खान, उपाध्यक्ष, सीमा नारंग, मिनू दिवान, अर्चना गिल, सचिव रेखा शर्मा, इन्दु शर्मा, अनिता, यामनी नारंग व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *