नई सीमापुरी में घर घर से कूड़ा लेने की योजना का शुभारंभ

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: नई सीमापुरी की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल ने क्षेत्र के सभी घरों कूड़ा लेने की निगम की योजना का गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मोहिनी जीनवाल ने कहा कि सभी चैड़े रोडो से टिप्पर से और छोटी गलियों से रिक्शा से कूड़ा लिया जाएगा। बाद में इसे गीले और सूखे कूड़े को अलग किया जाएगा। गीले कूड़े से खाद, बिजली और गैस बनाई जाएगी। मोहिनी जीनवाल ने कहा क्षेत्रवासियों से अपील की कूड़ा सड़को पर न फेके केवल घरों पर कूड़ा लेने वालों को ही दे इससे क्षेत्र स्वच्छ और साफ रहेगा। इस योजना के लिए निगम ने मेट्रो वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया हैं। कार्यक्रम मे आम आदमी पार्टी के अजय झा, इज्जतुला सिद्दीकी, श्रीकृष्ण गुप्ता, अकबर अली, राम गोपाल, आबिद भाई, देवेंद्र सिरसवाल, वाल्मीकि मन्दिर प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप शील, बसन्त लाल महरोलिया, नरेंद्र गुजराल, सफाई अधीक्षक नरेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक राम प्रवेश, मेट्रो वेस्ट के अधिकारी राज कुमार श्रीवास्तव, व ललित राठी मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *