पूर्वी निगम के निगमायुक्त बने विकास आनंद

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: पूर्वी निगम के नए निगमायुक्त विकास आनंद ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वह वर्ष 2002 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह लोक निर्माण विभाग में सचिव पद पर थे। उनके स्थान पर पूर्वी निगम की निगमायुक्त दलजीत कौर को स्थानांतरित किया गया है। उत्तरी निगम में करीब दस महीने बाद आईएएस अधिकारी संजय गोयल ने निगमायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। संजय गोयल वर्ष 2004 बैच के अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *