विजय विहार की झुग्गी बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र के विजय विहार में बनी झुग्गी बस्ती के लोग कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है। विजय विहार की झुग्गी बस्ती के लोगों का कहना है कि यहां पानी की बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं, हालांकि दिल्ली सरकार दावा करती है कि दिल्ली में स सभी जगह प्रयात रूप से पानी की सप्लाई जी जाती है। ये समस्या कई सालों से जस की तस बनी हुई है। लेकिन आजतक समस्या का कोई समाधान नही हो पाया।

राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को फ्री बिजली पानी देने का वादा किया था। लेकिन दिल्ली की झुग्गी बस्ती कॉलोनी में केजरीवाल सरकार के ये सभी दावे खोखले नजर आ रहे हैं। दिल्ली के रिठाला विधानसभा क्षेत्र के विजय विहार में बनी झुग्गी बस्ती के लोगों का कुछ ऐसा ही कहना है। विजय विहार की झुग्गी बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं।

झुग्गी बस्ती के लोगों का कहना है कि यहां पानी की बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं। जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। यहां के लोगों को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है। जिसकी वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय विधायक को कई बार शिकायत की गई है। लेकिन उन्हें सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलता। लोगों का कहना है कि यहां ये समस्या विगत कई वर्षों से बनी हुई हैं। और इस दौरान कई जनप्रतिनिधि आए और गए लेकिन झुग्गी बस्ती की इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।

विजय विहार की इस झुग्गी बस्ती के लोगों ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया है कि उनका इस ओर जरा सा भी ध्यान नहीं रहता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि के इस लापरवाही रवैये से साफ नजर आता है कि किस तरह से जनप्रतिनिध कुंभकर्ण की नींद में सोए हुए हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि स्थानीय जनप्रतिनिधि कब तक कुंभकर्णीय नींद से जागते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *