कार पुलिया से टकरा जाने से महिला की मौत

News Publisher  

cअंबाला, गुरप्रीत सिंह : बराड़ा। कस्बा के अधोया गांव में कार पुलिया से टकरा जाने के कारण कार में बैठी महिला की मौत हो गई जबकि महिला के पति को भी चोटें आई। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिली है कि राजौखेड़ी निवासी हरविन्द्र अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ अधोया गांव की ओर जा रहे थे जैसे ही वह अधोया मोड़ के पास पहुंचे तो हरविन्द्र कार से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण कार पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में जहां हरविन्द्र चोटिल घायल हो गया। वही उसकी पत्नी परमजीत कौर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। दूसरे हादसे में राधा स्वामी सत्संग घर में उनका वाहन सामान उतारने आया तो बराड़ा निवासी गुरमीत वाहन पर चढ़ कर सामान उतारने लगा जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा ओर औंधें मुंह गिरकर लहुलूहान हो गया। जिसे मुलाना एमएम मेडिकल कालेज में ईलाज के लिए दिखाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *