जालौन, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से पैसे निकालने गये 65 वर्षीय वृद्ध की लाइन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआबजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि गंगा चरण सेंट्रल बैकं ऑफ़ इंडिया से पैसे निकालने के लिए लगा हुआ था। लेकिन इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गंगा चरण की मौत के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। जिसके बाद सीओ अरुण सिंह और कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने ग्रामीणों को मुवाअजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से पैसे निकालने गये 65 वर्षीय वृद्ध की लाइन में हुई मौत
News Publisher