बिहार के प्रसिद्ध आदिकालीन सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण, शिव मास की हुई शुरूआत पूजा अर्चना, दर्शन जलाभिषेक से।

News Publisher  

रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार के प्रसिद्ध मधेपुरा जिला, मिथिला के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन,शिव मांस की विधिवत शुभारंभ हो गई है। पहले दिन यहां हजारों लाख में पहुंचे श्रद्धालु शिव भक्तों ने पूजा अर्चना, जलाभिषेक और दर्शन कर अपने आप को धन्यवाद मान रहे हैं।शिव मंदिर दरबार में गजब का अद्भुत वातावरण, ऊर्जा का लगातार संचार होता रहता है। और शिव शक्ति, भक्ति का कहना ही क्या। श्रद्धालुओं को लगातार अपनी ओर खींचता चला जाता है। विशिष्ट अनुभूति यहां आने के बाद होती रहती है। मंदिर प्रांगण में कल से मासिक श्री शिवपुराण कथा का सफलतापूर्वक आयोजन की शुरुआत की गई है। जिसमें मध्यप्रदेश, चित्रकूट धाम से आए संत,विद्वत कथावाचक आचार्य पंडित अजय मिश्रा जी महाराज कथा प्रस्तुत किया जा रहा है। बिहार झारखंड भारत सुर्खियां राष्ट्रीय दैनिक न्यूज ने भी कल गुरुवार, 30 जुलाई,2026 को पहुंचकर महाकवरेज सावन शिव मास की तैयारी और विहंगम परिदृश्य का जायजा लिया है। हमने मंदिर के पूजारी आचार्य दीपक ठाकुर जी ने विस्तार से हमारी भेंटवार्ता में लाइव और आफ लाइन अपनी बात जानकारी शेयर की।आदि काल से इस बिहार के लोकप्रिय प्रसिद्ध श्री बाबा श्रृंगेश्वनाथ मूल नाम अर्थात बाबा अपभ्रंश में बोलचाल में अब सिंहेशरनाथ महादेव स्थान से पुकारा जाना जाता है। लगातार यह आस्था दर्शनार्थ केंद्र बना हुआ है।