रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उन्नाव :- उन्नाव जिले के बक्सर गंगा पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। कानपुर-प्रयागराज हाईवे को बीघापुर तहसील और लखनऊ से जोड़ने वाले बक्सर स्थित गंगा नदी पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से करीब 45.26 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पुल की सुरक्षा और मजबूती को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन के अनुसार सोमवार से अगले करीब दो महीने तक सभी भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान ट्रक और अन्य बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करेंगे। विभाग की ओर से पुल पर हाईट गेज बैरियर लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान समय से निकलें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
बक्सर गंगा पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद, मरम्मत कार्य के चलते 2 महीने तक रहेगी रोक।
News Publisher